वसंत पंचमी
वसंत पंचमी के पावन अवसर
पर-
पूजनीय माँ श्री सरसती जी की वंदना
(चौपाई)
माँ सरस्वती का नित वंदन।
प्रेमपूर्ण पूजन अभिनंदन।।
स्वीकारो माँ हृदय निवेदन।
हरो सदा माँ सारा वेदन।।
माँ का प्रति पल कर आराधन।
दिव्य भाव से हो अभिवादन।।
सकल लोक में परम यशस्वी।
अग्रगण्य माँ ज्ञान तपस्वी।।
नाथ जगत का विद्या सागर।
हंसवाहिनी लोक उजागर।।
बुद्धि विनायक सर्वा विद्या।
महा पुनीत भव्य शिव आद्या।।
रूप मनोरम अतिशय शोभा।
चमचम चमकत मस्तक आभा।।
सत्यार्थी प्रेमार्थ समर्पित।
ज्ञान निधान विधान सुसंस्कृत।।
पुस्तक वीणा हंस सुशोभित।
ज्ञान गीत सद्बुद्धि सुशोधित।।
परम विराग सुहाग सुवाचित।
धन्य धन्य माँ कृपा सुवासित।।
माँ!शिशुओं पर ध्यान दीजिये।
भक्तों को शुभ ज्ञान दीजिये।।
सद्विवेक का वर दो माता।
मन विकार को हर लो दाता।।
Sachin dev
15-Dec-2022 05:41 PM
Amazing
Reply